मुरैना के गांव में घुसकर मगरमच्छ ने बकरी को निगला, गांव वालों ने मगरमच्छ को बनाया बंधक

मुरैना के घेर गांव में एक मगरमच्छ घुस गया, मगरमच्छ ने एक बकरी को निगल लिया, ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बंधक बना लिया, वन विभाग के अमले ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को चंबल नदीं में पहुंचाया

मुरैना, 29 अगस्त। मुरैना के घेर गांव में अचानक चंबल नदी से निकलकर 8 फुट लंबा मगरमच्छ प्रवेश कर गया। 200 किलो वजन के इस मगरमच्छ ने एक बकरी को जिंदा ही निगल लिया। यह देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। चारों तरफ भगदड़ मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और मगरमच्छ को ही बंधक बना लिया।

Recommended Video

    मुरैना के गांव में घुसकर मगरमच्छ ने बकरी को निगला, गांव वालों ने मगरमच्छ को बनाया बंधक
    मगरमच्छ चंबल नदी से निकलकर पहुंचा गांव

    मगरमच्छ चंबल नदी से निकलकर पहुंचा गांव

    मुरैना की चंबल नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल पाए जाते हैं। यह मगरमच्छ कभी कभार नदी से निकलकर गांव में भी दाखिल हो जाते हैं। ऐसा ही मामला मुरैना के चंबल नदी के किनारे बसे घेर गांव में सामने आया। यहां चंबल नदी से निकलकर एक मगरमच्छ गांव में घुस गया। 8 फीट लंबे और 200 किलो वजनी इस मगरमच्छ को देखकर गांव में भगदड़ मच गई।

    मगरमच्छ ने बकरी को जिंदा निकला

    मगरमच्छ ने बकरी को जिंदा निकला

    मगरमच्छ के सामने एक बकरी पड़ गई। मगरमच्छ ने बकरी को जिंदा ही निगल लिया। जब ग्रामीणों ने यह नजारा देखा तो ग्रामीण और भी डर गए। ग्रामीणों को डर सताने लगा कि कहीं मगरमच्छ उनको कोई नुकसान ना पहुंचा दें इसलिए सभी ग्रामीण एकजुट होने लगे और मगरमच्छ को चारों तरफ से घेर लिया।

    रस्सी बांधकर मगरमच्छ को बना लिया बंधक

    रस्सी बांधकर मगरमच्छ को बना लिया बंधक

    ग्रामीणों ने एकजुट होकर हिम्मत दिखाई। मगरमच्छ इससे पहले किसी को नुकसान पहुंचाता तब तक ग्रामीणों ने मगरमच्छ को ही बंधक बना लिया। ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ को बंधक बनाए जाने के बाद इस बात की खबर वन विभाग के अमले को भी दी गई कि गांव में मगरमच्छ आ गया है।

    मगरमच्छ की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा

    मगरमच्छ की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा

    जैसे ही वन विभाग के अमले को इस बात की जानकारी मिली कि गांव में मगरमच्छ घुस गया है तो वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। वन विभाग के अमले ने देखा कि ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बंधक बना रखा है। इसके बाद वन विभाग के अमले ने मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

    6 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ पहुंचा नदी

    6 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ पहुंचा नदी

    वन विभाग का अमला सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ को चंबल नदी में पहुंचाना चाहता था इसके लिए वन विभाग का अमला लगातार मगरमच्छ को चंबल नदी में भेजने का प्रयास करता रहा। तकरीबन 6 घंटे तक वन विभाग का अमला ग्रामीणों के साथ मिलकर मगरमच्छ को चंबल नदी की तरफ भगाता रहा। मगरमच्छ भी बकरी निगलने के बाद काफी सुस्त हो गया था। बड़ी मुश्किल से 6 घंटे में मगरमच्छ चंबल नदी में पहुंचा।

    पिछले दिनों शिवपुरी की कॉलोनी में भी घुस गया था मगरमच्छ

    पिछले दिनों शिवपुरी की कॉलोनी में भी घुस गया था मगरमच्छ

    पिछले दिनों बारिश के कारण शिवपुरी की कॉलोनी में पानी भर गया था। इस दौरान एक मगरमच्छ शिवपुरी की कॉलोनी में पहुंच गया था। यहां मगरमच्छ को देखकर लोग हैरान रह गए थे। इसके बाद वन विभाग के अमले को बुलाया गया था और मगरमच्छ का रेस्क्यू करके उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+