एमपी:कांग्रेस विधायक की दबंगई, कार चालक को रोककर बीच सड़क पर पीटा
मुरैना में सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह की दबंगई आई सामने, विधायक ने एक कार चालक को रोक कर सड़क पर पीटा, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो हो रहा वायरल
मुरैना, 8 अक्टूबर। मुरैना में कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह की दबंगई सामने आई है। कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह ने एक कार चालक को रोककर सड़क पर ही उस कार चालक की पिटाई लगा दी। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। विधायक की कार से एक दूसरी कार टकरा गई थी इसी बात पर विधायक नाराज हो गए और उन्होंने कार रोककर कार चालक को पीट दिया।
Recommended Video

नेशनल हाईवे पर छोंदा के पास हुआ घटनाक्रम
यह पूरा घटनाक्रम नेशनल हाईवे पर छोंदा के पास का बताया गया है। छोंदा पर स्थित बैरियर के पास अचानक से सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह की गाड़ी रुक गई। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य कार को रोक दिया और कार चालक को नीचे उतार कर उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मारपीट को देखकर वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
विधायक की गाड़ी से टकरा गई थी दूसरी कार
कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह की गाड़ी से दूसरी कार टकरा गई थी। इसी बात पर विधायक को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी दबंगई दिखाते हुए न केवल कार को रुकवाया बल्कि कार चालक को नीचे उतार कर उसकी पिटाई भी कर दी। वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने हुए सब को देखते रहे। यहां तक कि पुलिस की डायल हंड्रेड गाड़ी भी वहां पहुंची लेकिन उनकी भी विधायक को रोकने की हिम्मत नहीं है।
पुलिस तक नहीं पहुंच सका मामला
क्योंकि यह पूरा मामला विधायक से जुड़ा हुआ है इसलिए पीड़ित पक्ष थाने तक भी नहीं पहुंचा। इस वजह से पुलिस में कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई। हालांकि अब विधायक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में जब विधायक अजब सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications