मध्यप्रदेश : मुरैना पुलिस व ग्रामीणों में लाठी-भाटा जंग, पुलिस ने दागीं गोलियां, लोगों ने बरसाए पत्थर
Morena News, मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच लाठी-भाटा जंग हो गई, जिसमें ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए, वहीं पुलिस ने भी हवाई फायर किए है। आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े हैं। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा है। आस-पास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया है। मामला मुरैना जिले के दिमनी पुलिस थाने का है।

दरअसल, पुलिस और ग्रामीणों के आमने-सामने होने की वजह एक आरोपी द्वारा पुलिस हिरासत में कथित रूप से आत्महत्या करना बताया है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो आर्म्स एक्ट के एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर जान दे दी। यह बात ग्रामीणों को पता चली तो वे उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने हवाई फायर किया और लाठियां भी भांजी। पथराव में तहसीलदार के घायल होने की भी सूचना है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications