Chambal news: 7 गोलियां चलीं और सातवीं बार बच निकला डकैत गुड्डा गुर्जर
मुरैना पुलिस की डकैत गुड्डा गुर्जर के साथ हुई मुठभेड़, पहाड़गढ़ के जंगल में हुई मुठभेड़, बच निकलने में कामयाब हुआ डकैत गुड्डा गुर्जर, सातवीं बार हुई मुठभेड़
Chambal इलाके में सक्रिय डकैत गुड्डा गुर्जर ने पुलिस को एक बार फिर से चकमा दे दिया है। पुलिस ने पहाड़गढ़ इलाके में डकैत गुड्डा गुर्जर को घेर लिया था लेकिन 60 हजार रुपए का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया। पुलिस के साथ डकैत की मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोलियां भी चलीं लेकिन डकैत पुलिस के हाथ नहीं आया।

पहाड़गढ़ में डकैत के मूवमेंट की मिली थी जानकारी
मुरैना पुलिस लगातार डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश कर रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पहाड़गढ़ के रेतकी गांव में एक जमीनी विवाद निपटाने के लिए डकैत गुड्डा गुर्जर पहुंचने वाला है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने डकैत को घेरने की तैयारी कर ली।

मौके पर मिला डकैत तो हो गई पुलिस से मुठभेड़
मुखबिर की बताई गई सूचना एकदम सही निकली और डकैत गुड्डा गुर्जर रेतकी गांव में जमीन विवाद निपटाने के लिए भी पहुंच गया। पुलिस की टीम डकैत को पकड़ने के लिए रेतकी गांव के जंगल में पहुंच गई। रात के अंधेरे में डकैत को पकड़ने की पुलिस ने प्लानिंग की थी और उसकी घेराबंदी भी कर ली थी।

डकैत ने जला दी टॉर्च तो दिख गई पुलिस
जब पुलिस की टीम डकैत को घेरने की कोशिश कर रही थी तो चहल कदमी की आहट पाकर डकैत गुड्डा गुर्जर ने बड़ी टॉर्च जला दी। इस की रोशनी में पुलिस दिखाई दे गई जिसके बाद डकैत गुड्डा गुर्जर सतर्क हो गया। इस दौरान पुलिस ने डकैत पर गोलियां चलाना शुरू कर दी तो डकैत ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। पुलिस और डकैत के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ में 7 गोलियां चलीं और डकैत भाग निकला
जानकारी के अनुसार जब मुठभेड़ शुरू हुई तो पुलिस और डकैत गिरोह के बीच 7 गोलियां चलीं। इसके बाद डकैत गुड्डा गुर्जर भाग निकलने में सफल हो गया और पुलिस के हाथ नहीं आ सका। 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर ने सातवीं बार पुलिस को चकमा दे दिया। इससे पहले 6 बार डकैत गुड्डा गुर्जर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बच कर निकल चुका है।

मुरैना और आसपास के जिलों में शुरू हुई डकैत की सर्चिंग
डकैत गुड्डा गुर्जर के भाग निकलने के बाद मुरैना पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है और अब डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश मुरैना समेत शिवपुरी और श्योपुर में भी शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications