Morena News: पिकनिक में स्कूली बच्चों को नाश्ता मिलने में हो गई देरी, CEO साहब खुद बनाने लगे भजिया
जिला पंचायत सीईओ ने यहां जल्दी-जल्दी भजिया तली। यहां तक कि पोहा तैयार करने में भी जिला पंचायत सीईओ ने सहयोग किया जिससे नाश्ता काफी जल्दी तैयार हो गया।

Morena News: मुरैना जिला में हेरिटेज वॉक दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर इच्छित गढ़पाले (desired stronghold)बच्चों के लिए भजिया बनाकर अपने सहज और सरल स्वभाव का परिचय दिया है। भजिया (Bhajiya) बनाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिला पंचायत सीईओ के इस काम की सराहना हो रही है। लोग वीडियो शेयर कर तारीफ कर रहे हैं। वहीं सीईओ खुद इसे सामान्य बात बता रहे हैं।
मुरैना जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेरिटेज वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के स्कूली बच्चों के साथ प्रशासनिक अधिकारी ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने गए हुए थे। जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का भ्रमण कराते हुए गढ़ी पड़ावली पहुंचे।
पड़ावली पहुंचे तब तक काफी समय हो चुका था। इस वजह से छात्र-छात्राओं को भूख भी लगी हुई थी। जिला पंचायत सीईओ ने इच्छित गढ़पाले बच्चों की भूख को भांप लिया और जहां नाश्ता बन रहा था वहां पहुंच गए। यहां दो रसोइयों बच्चों के लिए नाश्ता बना रहे थे। रसोईया की कमी के चलते नाश्ता बनाने में समय लग रहा था। यह देख वह खुद रसोइयों के पास बैठकर भजिया और पोहा तलने लगे। सीईओ को नाश्ता बनाते देख उनके साथ मौजूद अन्य अधिकारी भी रसोइयों की मदद करने लगे। जिला पंचायत सीईओ द्वारा भजिया तलते हुए एक बच्चे ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर बवाल हो रहा है।
जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने बच्चों के लिए भजिया बनाकर लुत्फ उठाया। रसोइयों ने जानकारी दी कि उन्होंने इस तरह का अधिकारी पहली बार देखा है, जो इतना सरल और सहज है।
जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले का कहना है कि नाश्ता बनाने के काम को लोग बड़ी बात बता रहे हैं। यह भी एक छोटा काम है। बच्चे भूखे थे और मुझे भी बच्चों से लगाव है। जब हम बच्चों को अपने साथ ले गए तो यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती थी कि हम उनके लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था करें। इसलिए मैंने अपना फर्ज निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications