Morena news: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को BJP ने बनाया विधानसभा प्रत्याशी, दिमनी सीट से लड़ेंगे चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में कई चौकाने वाले नाम सामने आए, जिसमे से एक नाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी है। जिन्हें भाजपा ने दिमनी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। बता दे अगर चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनती है तो तोमर का नाम सीएम की रेस में शामिल हो सकता है।
दिमनी विधानसभा क्षेत्र मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आता है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार गिरिराज डंडोतिया ने यहां से कांग्रेस के टिकट पर जी दर्ज की थी लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद डंडोतिया भी भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार गिरिराज दंडोतिया को कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र सिंह तोमर भिडोसा ने हरा दिया था।

2020 के उपचुनाव में दिमनी में कुल 54.74 प्रतिशत वोट पड़े। 2020 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रविंदर सिंह तोमर भिडोसा ने भारतीय जनता पार्टी के गिरराज डंडोतिया को 27 वोटों के मार्जिन से हराया था। दिमनी विधानसभा सीट मुरैना के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से नरेंद्र सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के राम निवास रावत को 113341 से हराया था।
बता दे बीजेपी ने 3 केंद्रीय मंत्रियों को भी विधानसभा का टिकट दिया है। जिसमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद पटेल का नाम शामिल है। इसके अलावा सांसद गणेश सिंह, सांसद राकेश सिंह और सांसद रीति पाठक को भी पार्टी ने मैदान में उतारा गया है।
BJP releases the second list of 39 candidates for the upcoming Madhya Pradesh elections. pic.twitter.com/jEWLNdVaSn
— ANI (@ANI) September 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications