Vande Bharat Train: मुरैना में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की चौंकाने वाली वजह आई सामने, आरोपी ने किया खुलासा
Vande Bharat Train:
Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बंगाल, बिहार, कर्नाटक, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। यहां भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए हैं। जिससे ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे बानमोर रेलवे स्टेशन के पास हुई। रेलवे आरपीएफ ने इस आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर के आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार आर्य ने ने जानकारी दी की रानी कमलापति-हजरत निज़ामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई और इस कारण यात्रियों में दहशत फैल गई।

पुलिस ने पथराव करने के आरोप में रविवार रात फिरोज खान उम्र 20 वर्ष निवासी- वार्ड न. 12, रिटायर कॉलोनी, थाना- बानमोर, जिला- मुरैना नामक युवक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लेकिन इसका वह कुछ संतोषजनक जवाब नही दे रहा है। आरपीएफ युवक से लगातार पूछताछ कर रही है। आरपीएफ जानना चाह रही है कि आरोपी ने साजिशन पत्थर मारा या फिर ये शरारतभरा कदम है।












Click it and Unblock the Notifications