रिश्तेदार से हो जाएं सावधान! फूफा बोलकर बनाता है मामू, उसकी चाल जानकर चौंक जाएंगे आप
Morena News: मध्य प्रदेश की मुरैना पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो रिश्तेदार बनाकर ठगता था। किसी भी राह चलते व्यक्ति से वह अपनी रिश्तेदारी निकालता था और उनको फूफा या जीजा बोलकर ठग लेता था।
ये ठग कई लोगों को ठग चुका है और इसके ठगने का तरीका इस प्रकार था कि लोगों को ऐसा लगता कोई अपना ही जान पहचान का है जी हां इस ठग का नाम अशोक भदौरिया है इसकी उम्र 46 साल के करीब है और मुरैना का निवासी है।

इसके ठगने का झांसा ऐसा था कि लोग इसकी बातों में आ जाते फिलहाल जौरा थाना पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर लिया है। इससे 40 हजार रुपए की नगदी भी जप्त की है। साथ में कई लोगों के आधार कार्ड और एक स्कूटी भी ली है। जो इसी ठग की बताई गई है।
ठग अशोक अपना निशाना इन दिनों किसानों को मुरैना में बना रहा था। इस ठग ने मुरैना के जौरा शहर में किसानों को अपना निशाना खाद दिलवाने के नाम पर बनाया वो कैसे सुनिए ठग आया और किसान से कहता है फूफा तो किसान पूछता है कि तुम कौन हो तो ठग बोला कि आपने पहचाना नहीं किसान बोला नहीं तो ठग ने कहा आप ससुराल कब गए थे तो किसान ने कहा मैं तो अभी आया हूं, लेकिन तुमको तो कभी नहीं देखा तो ठग बोला कि मैं वहीं रहता हूं।
आपकी ससुराल के पास पूर्व सरपंच का लड़का हूं मैने तो आपके कई बार ससुराल में पैर छुए है फिर क्या किसान भरोसा कर लेता जिसके बाद ठग अपनी कारीगरी करना शुरू कर देता किसान से पूछता आप खाद लेने आए हो तो किसान ने कहा हां तो ठग कहता मेरी जुगाड़ है। मैं दिलवाता हूं किसान खाद की किल्लत के कारण बातों में आ गया किसान के पैसे अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखवा लिए और बोला इस डिग्गी में पैसे कहीं खोएंगे नहीं आप निश्चिंत रहो।
मैं खाद के लिए टोकन लाता हूं इतने में ही ठग किसान को चकमा देकर गाड़ी में रखे किसान के पैसों के साथ रफूचक्कर हो जाता है। ऐसे ही इसने कई किसानों को अपनी ठगी का शिकार बनाया।
ऐसे ही इस ठग ने शर्पदंश से मृत्यु हुई लोगों के परिवार को जब सरकार से पैसा मिलता है उसमें पैसे ठगे ऐसे ही इस ठग पर मुरैना जिले के अंबाह में 4 से 5 लोगों को हजारों रुपए से ठगा और जौरा में 15 दिन में 6 लोगों को 2 लाख से चपत लगाई।
वहीं जौरा थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने जानकारी दी की हमने एक शातिर ठग को पकड़ा है। इससे कुछ आधार कार्ड, पैसे, एक स्कूटी, और मोबाइल जप्त किया है यह लोगों से रिश्तेदारी निकाल कर ठगी करता था कई लोगों को फूफा बोलकर मामू बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications