'मेरा पति जानवर है...', UP के मुरादाबाद में हैवानियत की शिकार सिपाही की पत्नी का दर्द, सुनकर कांप जाएगी रूह
Moradabad Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुरादाबाद में एक सिपाही द्वारा अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार की गईं। गंभीर हालत में पत्नी अस्पताल में भर्ती है।
अस्पताल में भर्ती पत्नी द्वारा सिपाही पति को लेकर जो बात बताई गई उसे सुनकर लोग हैरान रह गए। पत्नी का कहना है कि उसका पति उसे जबरदस्ती अनैतिक संबंध बनाता और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं।

पत्नी द्वारा आरोप लगाया गया कि नशे में बूत होकर उसका सिपाही पति घर आता था तथा जबरन उसे बियर पिलाता था। मना करने पर मरता था और सिगरेट से उसे दाग देता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि कील को गर्म करके उसके प्राइवेट पार्ट को भी पति ने दाग दिया।
इतना ही नहीं पिलास से उसके पैरों के नाखून तक भी उसके पति ने उखाड़ डाले। इतना ही नहीं पत्नी का कहना है कि उसका पति इंसान नहीं बल्कि जानवर है। तड़पाने के साथ ही उसके साथ जबरन अननेचुरल सेक्स करता। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता।
आरोपी सिपाही अभी भी है फरार
दरअसल यह पूरा मामला मेरठ जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। पीड़िता का कहना है कि साल 2021 में विकास सिंह के साथ उसकी शादी हुई थी। विकास उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। मौजूदा समय में उन्नाव की उसकी तैनाती है।
महिला का कहना है कि उसके ससुर पीएससी में तैनात हैं। महिला द्वारा बताया गया की बेटी होने के बाद से ही उसके परिवार वाले उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिए थे। कई बार उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि वह उसकी बात को सहन करती चली आई।
पत्नी का आरोप है कि 13 अगस्त को उसका पति ड्यूटी से लौट कर आया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान ससुर सत्य प्रकाश और सास विनोदी देवी ने भी उसका साथ दिया। पति के हाथ से छूटने के बाद किसी तरह वह वहां से फरार हो गई।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती पत्नी का कहना है कि मेरे पति ने जो मेरे साथ किया वह किसी भी महिला के साथ ना हो। उसने यह भी कहा कि उसके पति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
डॉक्टर ने भी बताया कि महिला के पेट के साथ ही शरीर के कई अंगों पर गंभीर जख्म हैं। वहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही महिला का पति फरार हो गया है जबकि महिला के सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications