'अगर मेरा धर्म इजाजत नहीं देगा तो मैं भी 'वंदे मातरम' के विरोध में खड़ा हूं'
Moradabad news, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार एसटी हसन ने विवादित बयान दिया है। एसटी हसन ने 'वंदे मातरम' को धर्म से जोड़ते हुए कहा कि वह इस बारे में धार्मिक गुरु से विचार करेंगे, अगर उनका धर्म उन्हें इजाजत नहीं देता तो वो भी 'वंदे मातरम' के विरोध में खड़े हैं।

शफीकुर्रहमान बर्क ने किया था 'वंदे मातरम' का विरोध
दरअसल, संभल लोकसभा से चुनाव लड़ रहे डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने मुरादाबाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि वह आज भी 'वंदे मातरम' का विरोध करते हैं। उन्होंने पिछली सरकार में संसद में चल रहे राष्ट्र गीत का विरोध करते हुए वाकआउट कर दिया था।इस मामले में जब एसटी हसन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''इस बारे में धार्मिक गुरु से विचार करेंगे, अगर उनका धर्म उन्हें इजाजत नहीं देता तो वो भी 'वंदे मातरम' के विरोध में खड़े हैं।''

सपा-बसपा गठबंधन ने एसटी हसन को बनाया उम्मीदवार
पिछले कई दिनों से सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार पर चल रहा घमासान आखिकार शनिवार की रात उस समय थम गया जब मीट कारोबारी नासिर कुरैशी का टिकट काटकर आजम खान के नजदीकी डॉ. एसटी हसन के नाम कर दिया। इस टिकट बदलाव के चलते सपा में ही गुटबंदी नजर आने लगी है। वहीं, एसटी हसन ने उन अफवाहों को भी दरकिनार करने की कोशिश की जिसमें कहा जा रहा था की आजम खान ने उनका टिकट कराने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना इस्तीफा भेजते हुए ब्लैकमेल कर मीट कारोबारी नासिर कुरैशी का टिकट कटवा दिया।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications