मुरादाबाद के SDM घनश्याम वर्मा सस्पेंड, फर्नीचर के पैसे मांगने पर कारोबारी के मकान पर चलवा दिया था बुलडोजर
मुरादाबाद, 03 अगस्त: मुरादाबाद के बिलारी तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात घनश्याम वर्मा पर आखिरकार गाज गिर गई है। फर्नीचर के पैसे मांगने पर कारोबारी के मकान पर बुलडोजर चलवाने वाले एसडीएम घनश्याम वर्मा को जांच में दोषी पाय जाने पर सस्पेंड कर दिया गया है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला ?
एसडीएम घनश्याम वर्मा ने फर्नीचर कारोबारी के शोरूम से करीब 2.67 लाख रुपए का फर्नीचर लिया था। जब कारोबारी ने फर्नीचर के रुपए मांगे तो एसडीएम ने कारोबारी के घर को अवैध बताकर बुलडोजर चलवा दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सुर्खियों में आया तो एसडीएम मुश्किल में फंस गए। इसको लेकर सियासत भी खूब हुई। विपक्ष ने बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा।
जांच में दोषी पाए जाने पर सस्पेंड हुए एसडीएम घनश्याम वर्मा
कमिश्नर के आदेश पर एसडीएम घनश्याम वर्मा के खिलाफ जांच शुरू की गई। जांच में आरोपी सही पाए जाने के बाद शासन स्तर पर कार्रवाई हुई और घनश्याम वर्मा को निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी घनश्याम वर्मा ने कुछ अपने और कुछ अपनी बेटी के नाम पर फर्नीचर खरीदे थे।












Click it and Unblock the Notifications