Moradabad News: डॉक्टर ने आधी रात को नर्स को अपने कमरे में बुलाकर की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Moradabad Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से डॉक्टर द्वारा कमरे में बंधक बनाकर नर्स से हैवानियत किया जाने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने डाक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पीड़िता मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ठाकुरद्वारा काशीपुर रोड पर स्थित एक अस्पताल में पिछले 10 महीने से नर्स का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को उनकी बेटी अस्पताल में ड्यूटी करने गई थी।
ड्यूटी के दौरान वार्ड बाय जुनैद और मेहनाज द्वारा उनकी बेटी को डॉक्टर शाहनवाज के कमरे में जाने के लिए कहा गया। उनकी बेटी जब डॉक्टर शाहनवाज के कमरे में नहीं गई तो जुनैद और मेहनाज उसे पड़कर डॉक्टर के कमरे में ले गए।
आरोप है कि इस दौरान दोनों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और कमरे के अंदर डॉक्टर शाहनवाज ने उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान उसके साथ मारपीट करने के साथ ही जाति सूचक शब्दों को लेकर गाली भी दी गई।
पिता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि दौरान डॉक्टर ने उनकी बेटी की मोबाइल भी छीन ली और अगले दिन मुख्य नर्स के आने के बाद उनकी बेटी को घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद बेटी द्वारा आपबीती परिजनों को बताई गई।
मामले की जानकारी होने के बाद परिजन बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। इस मामले में नर्स मेहनाज और वार्ड बाय जुनैद के साथ ही अस्पताल के डॉक्टर शाहनवाज के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया जबकि नर्स मेहनाज और वार्ड बाय जुनैद अभी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications