मुरादाबाद: बहू से रेप के बाद शख्स ने की बेटे की हत्या, गिरफ्तार
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शख्स ने अपनी ही बहू के साथ पहले दरिंदगी की। जब बेटे ने विरोध किया तो लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शख्स फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को रामपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाइसेंसी राइफल भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र में पैसों को लेकर भी विवाद चल रहा था।
Recommended Video

पहले पुत्रवधू से किया रेप, फिर बेटे को मारी गोली
एसपी सिटी ने बताया कि ससुर ने घरवालों की गैरमौजूदगी में पुत्रवधू के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। जब इसकी जानकारी पुत्रवधू पीड़िता ने अपने पति को दी तो इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान ससुर ने अपने बेटे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ससुर मौके से फरार हो गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी ससुर को रामपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया।
पिता-पुत्र में पैसों को लेकर भी था विवाद
रेप पीड़िता पुत्रवधू और पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी के पास दो लाइसेंसी हथियार हैं, जिसमें एक पिस्टल तो पुलिस ने बरामद कर ली है, लेकिन घटना का मुख्य आरोपी रायफल अपने साथ लेकर फरार हो गया था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र में पैसों को लेकर भी कुछ विवाद था। घटना के बाद से घर में मातम पसर गया है।












Click it and Unblock the Notifications