मुरादाबाद: आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, घरवालों ने जमकर पीटा
मुरादाबाद। जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा अगवानपुर में एक युवक देर रात मोहल्ले में ही रहने वाली युवती के घर में घुस गया। इस दौरान युवती के चाचा की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाया तो युवक भागने लगा, लेकिन भीड़ ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया।

लड़की के चाचा की पड़ी नजर
अगवानपुर के मोहल्ला ढाप में रहने वाला पंकज देर रात मोहल्ले में ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुस गया। पंकज का कहना है कि वह मोहल्ले की ही लड़की से प्यार करता है। उसकी प्रेमिका ने उसे देर रात मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान युवती के चाचा ने उन्हें देख लिया।
पिटाई से फटा सिर
उन्होंने शोर मचाया तो परिवार और आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ ने पंकज को बुरी तरह धुन डाला। इससे पंकज का सिर फट गया और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और घायल युवक पंकज को चारों मेडिकल हेतु जिला अस्पताल ले गए।












Click it and Unblock the Notifications