Love affair: माशूका से मिलने की चाहत में 'बेगम' बन कर पहुंचा आशिक, खुली पोल तो लोगों ने जमकर पीटा, देखें Video
Love affair: अपने प्यार से मिलने के लिए प्रेमी जोड़े ऐसे कदम उठाते हैं कि कई बार सुनकर हंसी आ जाती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का है। मुरादाबाद जिले में एक युवक बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया।
प्रेमी अपनी प्रेमिका से मुलाकात कर पाता इससे पहले उसकी चाल देख कर लोगों को उसके ऊपर शक हो गया। लोगों को यकीन हो गया कि बुर्के के अंदर महिला की बजाय पुरुष है। उसके बाद लोगों ने उसको पकड़ लिया सच्चाई सामने आने पर लोगों ने पिटाई कर दी।

पिटाई करने के बाद लोगों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। फिलहाल इस दौरान लोगों ने युवक को बना लिया था और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि इलाके की रहने वाली एक लड़की से एक युवक काफी समय से प्यार करता है। वह उसे मुलाकात करना चाहता था लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही थी।
ऐसे में वह अपनी माशूका से मुलाकात करने के लिए बुर्का पहन कर उसके घर जाने का प्लान किया। पीपलसाना इलाके में पहुंचने के बाद जब वह अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने के लिए जा रहा था। इस दौरान लोगों को उसके ऊपर शक हो गया।
बच्चा चोर समझ कर लोगों ने कर दी पिटाई
शक होने के बाद लोगों ने उसे रोक लिया रोक कर पूछताछ की तो वह लोगों को गुमराह करके लगा। ऐसे में लोगों को लगा किया बच्चा चोर है उसके बाद लोग उसकी पिटाई करने लगे। बाद में प्रेमी ने बताया कि वह अपने प्रेमिका से मिलने के लिए आया था।
फिलहाल उसके पिटाई करने के बाद लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और उससे पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई बताई। उसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications