UP: सांप के काटने से हुई मौत, कब्र में दफना कर जिंदा करने का दावा करता रहा सपेरा, फिर 12वें दिन हुआ कुछ ऐसा

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में 14 वर्षीय बालक की सांप काटने से मौत हो जाने के बाद द्वारा उसे जिंदा करने का दावा किया जा रहा। मासूम बच्‍चे के जिंदा होने की आस लगाकर परिवार वाले 12 दिन तक इंतजार करते रहे लेकिन वह जिंदा नहीं हो सका।

बाद में मृत लेकिन बच्चे के शरीर से दुर्गंध आने लगा उसके बाद परिजनों की उम्मीद टूट गई और मिट्टी में दबाए गए शव को बाहर निकलकर परिजनों द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि सपेरा द्वारा किए गए दावे को देखने के लिए वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे।

in-moradabad-up-the-snake-charmer-kept-claiming-to-bring-a-dead-body-back-to-life-by-burying-it-in

दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के उंचकानी गांव का है। गांव में 9 नवंबर की रात में 14 वर्षीय एक बालक की सर्पदंश से मौत हो गई थी। बालक की मौत हो जाने के बाद परिवार के लोगों ने एक सपेरे से संपर्क किया।

मृत बच्चे को देखने के बाद सपेरे द्वारा दावा किया गया कि वह उसे जिंदा कर देगा। जिंदा करने के लिए उसने मासूम बच्चे को मिट्टी में गड्ढा खोदकर दबा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची लेकिन परिजनों के अनुनय विनय के बाद पुलिस को भी वापस लौटना पड़ा।

मिट्टी में शव को दफन करवाने के बाद सपेरा वहां से चला गया उसके बाद परिवार के लोग उसके आने का इंतजार करते रहे। 12 दिनों तक परिजन इंतजार करते रहे लेकिन सपेरा नहीं आया। हालांकि तब तक उसके शरीर से दुर्गंध उठने लगी थी।

ऐसे में गांव और रिश्तेदारी के लोग एकत्र हुए और गड्ढा खोदकर बच्चे के शव को बाहर निकाले। निकालने के बाद लोगों ने परफ्यूम में छिड़क कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों द्वारा बताया गया कि सपेरे द्वारा 19 नवंबर को वापस आने और बालक को जिंदा करने का दावा किया गया था लेकिन वह नहीं आया।

सपेरे द्वारा दावा किया जाने के बाद परिवार वाले गड्ढे में दबाए गए मासूम के शव के पास 24 घंटे रखवाली करते रहे तथा सपेरे के आने का इंतजार करते रहे। सपेरे द्वारा दावा किया जाने के बाद गांव के लोगों की भारी भीड़ भी वहां पहुंच गई थी। हालांकि बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- 7 दिन से बेटे के शव को लेकर बैठा परिवार, सपेरे ने कहा-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+