मेकअप के बहाने महिला को होटल बुलाकर किया रेप, अश्लील वीडियो बना डेढ़ साल तक करता रहा यौन शोषण

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले के मझोला थाने में एक बैंक्वेट हाल संचालक पर ब्यूटीशियन महिला से रेप और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी संचालक की पत्नी के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर पीड़िता को बदनाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूटीशियन के मुताबिक, आरोपी पिछले कई समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता ने आरोपी पर जबरन पैसे ठगने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

मुरादाबाद जनपद में रहने वाली एक ब्यूटीशियन महिला ने बैंक्वेट हाल संचालक के खिलाफ गम्भीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जान-पहचान प्रभजोत सिंह बग्गा से हुई थी। प्रभजोत सिंह ने महिला को शहर के एक नामी होटल में बैंक्वेट हाल लीज पर लेने की बात कही और शादियों में मेकअप का काम दिलाने के बहाने बुलाया। शादियों में मेकअप का काम करने के लिए महिला ब्यूटीशियन अक्सर होटल में जाने लगी।

रेप कर बनाया अश्लील वीडियो

रेप कर बनाया अश्लील वीडियो

पीड़िता के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी प्रभजोत सिंह बग्घा ने उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अक्सर महिला को अपने पास बुलाने लगा। शिकायतकर्ता ब्यूटीशियन के मुताबिक, आरोपी ने उससे पचास हजार रुपए भी लिए और अब वह पैसे वापस देने से इनकार कर रहा है।

आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

आरोपी प्रभजोत सिंह की धमकियों से घबराई पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक किया तो आरोपी अब ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दूसरी युवतियों को फोन कर महिला से बात करने का दबाव बनाने लगा। बैंकट हॉल संचालक से परेशान पीड़ित महिला ने आरोपी के परिजनों से मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी की पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर पीड़िता को बदनाम किया जाने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+