COVID-19 वार्ड में भर्ती हेड कांस्टेबल ने पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, नीचे गिरकर हुई मौत

मुरादाबाद। तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज (टीएमयू) के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने शनिवार को पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बता दें कि कोरोना पाॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें एक दिन पहले ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मूल रूप से बदायूं जिले के रहने वाले हेड कांस्टबेल दिवाकर शर्मा एसएसपी ऑफिस स्थित शिकाय प्रकोष्ठ में तैनात थे।

covid-19 patient up police head constable dies after jumped tmu covid center in moradabad

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते एक सितंबर को दिवाकर शर्मा जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद वह हनुमाननगर स्थित किराये के मकान में ही आइसोलेट थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। शनिवार शाम तक वह ठीकठाक थे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम से ही दिवाकर शर्मा बेचैन थे। उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था।

सेंटर के नोडल अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया दिवाकर शनिवार को अजीब हरकतें कर रहे थे। वह अचानक उग्र हो उठे और स्टाफ से भिड़ गए। इस पर उन्हें दवाई देकर सुलाया गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 10:40 बजे दिवाकर शर्मा उठकर आईसीयू वार्ड से निकल कर सामने के आईसोलेशन वार्ड में चले गए। पांचवी मेजिल पर स्थित आईसोलेशन वार्ड की खिड़की से अचानक नीचे छलांग लगा दी। पांचवीं मंजिल से नीचे गिरते ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

सूचना पर पुलिस और अस्पताल प्रबंधन टीम के लोग मौके पर पहुंचे। आला अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर सीओ हाईवे राम सागर, पाकबड़ा इंस्पेक्टर रजनी द्विवेदी मौके पर पहुंच गई। पु़लिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि टीएमयू में सिपाही ने पांचवीं मंजिल से कूद कर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। बता दें कि इससे पूर्व इस कोविड सेंटर की छत से एक बैंक मैनेजर कूदकर जान दे चुके हैं। एक महिला की भागने की कोशिश में छत से गिरकर मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+