VIDEO: अचानक घंसे पार्किंग में खड़ी कार बनी खिलौना, मोहाली का डरावना मंजर देख कांप उठी जनता!
पंजाब के मोहाली में सेक्टर 83 का इलाके पार्किंग एरिया धंसने के कारण चर्चा में है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। अचानक भरभराकर गिरे पूरे पार्किंग लॉट में खड़ी कई गाड़ियां पार्किंग धंसने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए।
मोहाली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ने पार्किंग धंसने के कारण हुए नुकसान और हताहत लोगों के सवाल पर कहा, किसी की मौत या लोगों के घायल होने की खबर नहीं है।

डीएसपी हरसिमरन सिंह ने बताया कि बगल की बिल्डिंग में बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था, तभी पार्किंग की जगह धंस गई। हादसे के पहले सुरक्षा के क्या उपाय किए गए इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि घटना में 9-10 बाइक और एक-दो कार क्षतिग्रस्त हो गई। किसी को कोई चोट लगने की सूचना नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हादसे के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि किसी भी रिहायशी इलाके में खुदाई के लिए नियम बेहद स्पष्ट हैं। आसपास बनी इमारतों या पार्किंग जैसी जगहों की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त करने के लिए लोकल अथॉरिटी को खुदाई के समय से पहले सूचनाएं देनी होती हैं।
मोहाली में धंसी पार्किंग के मामले में क्या स्थानीय निकाय या एजेंसी को खुदाई की सूचना दी गई? इस सवाल का जवाब नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। दोषियों पर एक्शन लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications