Mirzapur Railway Station पर मुगलसराय से झांसी जा रही मालगाड़ी से उठने लगा धुंआ, मची अफरा-तफरी
मुगलसराय से झांसी जा रही मालगाड़ी की बोगी से सोमवार सुबह में Mirzapur Railway Station पर धुंआ उठने लगा। सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंचे फायर कर्मी कड़ी मशक्कत कर उसपर काबू पाए।
मुगलसराय से झांसी जा रही मालगाड़ी से सोमवार सुबह में Mirzapur Railway Station पर धुंआ उठने लगा। मालगाड़ी से धुआं उठने की जानकारी मिलने पर वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद आगरे के जवान वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाए। उसके बाद अन्य बोगियों की भी जांच की गई और जांच के बाद मालगाड़ी को गंतब्य के लिए रवाना किया गया।
Recommended Video

आरपीएफ के जवान ने दी सूचना
जानकारी अनुसार मुगलसराय रेलवे स्टेशन से कोयला लादकर एक मालगाड़ी झांसी जा रही थी। झांसी जाते समय मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर रुकी हुई थी। रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के एक बोगी से सोमवार की सुबह में धुआं उठने लगा। आरपीएफ कांस्टेबल विवेक चौहान उस दौरान गश्त पर निकले थे और उन्होंने मालगाड़ी की बोगी से धुआं उठते हुए देखा और तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों के साथ ही मालगाड़ी में मौजूद गार्ड को दिए। रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर कर्मी वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर उसपर काबू पाए।
स्टेशन पर थी इसलिए बर्निंग ट्रेन बनने से बची
स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार जायसवाल के अनुसार रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी की बोगी से धुआं उठने की सूचना आरपीएफ के कांस्टेबल द्वारा मिली थी। फायर कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और काबू पा लिए। यह भी बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी होने के चलते फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया गया। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से आगे जाने पर कहीं ग्रामीण इलाके में मालगाड़ी की बोगी से धुआं उठने जानकारी हुई होती तो फायर कर्मियों के पहुंचने में समय लगता और मालगाड़ी में आग लग सकती थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications