यूपीः गोलगप्पा और चाट खाते-खाते ठेले वाले को दिल दे बैठी लड़की फिर दोनों हो गए फरार

मिर्जापुर। गोलगप्पे वैसे तो हर किसी को पसंद होते हैं लेकिन आमतौर पर महिलाओं को ज्यादा पसंद होते हैं। सोशल मीडिया पर गोलगप्पे से प्यार को लेकर तरह-तरह के मीम्स शेयर होते रहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जो घटना घटी है वो काफी हैरान कर देने वाली है। जिले के कछवा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में लड़की गोलगप्पे वाले को दिल दे बैठी और उसके साथ फरार हो गई।

रोज चाट खाने जाती थी लड़की

रोज चाट खाने जाती थी लड़की

कोरोना काल में लागू लॉकडाउन के दौरान एक युवती गोलगप्पे वाले से गोलगप्पा खाते-खाते अपना दिल दे बैठी और फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया हैय़ लड़की के परिवार वालों ने लोकलाज के डर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। लड़की रोज चाट खाने गोलगप्पे वाले के पास जाती थी।

लड़की को लेकर झांसी हो गया फरार

लड़की को लेकर झांसी हो गया फरार

उसको वहां का गोलगप्पा खाना बहुत पसंद था। लेकिन लोग यह नहीं समझ पाए कि गोलगप्पा खाते-खाते उसे गोलप्पे वाले से प्यार हो जाएगा। जब दोनों का इश्क परवान चढ़ गया तो लड़का लड़की को लेकर झांसी फरार हो गया। हालांकि लड़के के घर पहुंचने से पुलिस उसके घर पहुंच गई और लड़की को बरामद कर लिया फिर घर वालों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने लड़की को बरामद किया

पुलिस ने लड़की को बरामद किया

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि लड़की के परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। घटना को लेकर कछवा थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन में झांसी का रहने वाला 20 वर्षीय युवक कछवा बाजार में गोलगप्पे बेचने का काम करता था। इस दौरान कस्बे की रहने वाली एक युवती से गोलगप्पे खाने के दौरान प्यार हो गया और वे दोनों फरार हो गए। उन्होंने बताया की लड़की को झांसी से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+