Mirzapur News: सरेआम महिला की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से महिला की पिटाई का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला को एक शख्स द्वारा लाठी डंडी से पीटा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा इसे एक्स पर शेयर करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म समेत एक्स पर वीडियो वायरल करने वाले लोगों द्वारा लिखा गया है कि वायरल वीडियो मिर्जापुर जिलाधिकारी कार्यालय से चंद कदम दूरी का है। महिला के साथ मारपीट करने वाला शख्स क्षेत्र में स्थित एक निजी आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक का बेटा है।
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली अंतर्गत जिला मुख्यालय रोड पर बुधवार दोपहर में आईटीआई प्रबंधक के बेटे द्वारा महिला की पिटाई की गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथ में डंडा लेकर सेक्स द्वारा महिला को धकेला जा रहा है।
धकेले जाने के बाद महिला सड़क पर गिर जाती है। महिला के सड़क पर गिरने के बाद वह शख्स उसे पुनः धक्का देता है। इसके अलावा वह महिला के ऊपर डंडे से वार भी करता है। इस दौरान सड़क पर बाइक सवार लोगों का आवागमन होता है लेकिन लोग उसे अनदेखा करते हुए आगे बढ़ जा रहे हैं।
फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में एडिशनल एसपी सिटी द्वारा बताया गया की वायरल वीडियो कोतवाली शहर क्षेत्र की है। उन्होंने यह भी बताया कि टी का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications