Mirzapur News: दर्शन करने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो सगी बहनों की दबकर मौत, 12 घायल
Mirzapur Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के कुशियरा पहाड़ी पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दर्जनों श्रद्धालुओं को लेकर हनुमान मंदिर में दर्शन करने जा रही ट्रैक्टर ट्राली पहाड़ी पर चढ़ते समय पलट गई।
ट्रैक्टर पलटने के बाद उसमें सवार श्रद्धालु दब गए। हिसार से में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोगों को हल्की चोट आई है। इसके अलावा ट्रैक्टर चालक और एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय सियाराम ट्रैक्टर ट्राली से अपने परिवार और पड़ोस के लोगों को लेकर हनुमान मंदिर प्रदर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे।
श्रद्धालुओं को लेकर ट्रैक्टर जब जोगीबंधा के पास पहुंचा इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर को जब तक चालक द्वारा काबू में किया जाता तब तक ट्राली पहाड़ी से नीचे पलट गई। इस दौरान उसमें मौजूद श्रद्धालु दब गए।
दबने के बाद उसमें सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राली को सीधा करने के साथ उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला गया। उसके बाद लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा दो सगी बहनों रंजन और मधु को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा ट्रैक्टर चालक और 3 साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस बारे में पुलिस द्वारा बताया गया कि दोनों सगी बहनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मरने वाली मासूम बच्चियों के परिवार में मातम पसरा है।












Click it and Unblock the Notifications