Mirzapur News: एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते लेखपाल को पकड़ा, साथियों ने दौड़ाकर पीटा, सात के खिलाफ केस दर्ज
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में मंगलवार को और रिश्वत लेने के आरोपी एक लेखपाल को पकड़ने पहुंची एंटी करप्शन की टीम को लेखपाल और उसके सहयोगियों ने दौड़ाकर पीट दिया।
बताया जा रहा है कि एक किसान द्वारा खसरा बनाने के लिए आवेदन किया गया था। खसरा बनाने की आवाज में लेखपाल द्वारा दो हजार की रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में जिलाधिकारी से परमिशन लेने के बाद आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार करने एंटी करप्शन की टीम पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को पकड़ लिया था और पकड़ने के बाद उसे गाड़ी में बैठने जा रही थी इसी दौरान लेखपाल के सहयोगी वहां पहुंच गए और एंटी करप्शन टीम से भिड़ गए। उसके बाद लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के चुनार तहसील का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह 10 बजे मिर्जापुर जनपद के चुनार तहसील में काम काज चल रहा था। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम वहां पहुंची।
एंटी करप्शन टीम ने तहसील में तैनात लेखपाल सुजीत मौर्य को केशवपुर के रहने वाले किसान रामलाल की शिकायत पर 2000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़ने के बाद एंटी करप्शन की टीम आरोपी को गाड़ी में ले जाने लगी।
देखें Video-
इसी दौरान वहां पर काफी संख्या में लेखपाल पहुंच गए और सुजीत मौर्य को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। एंटी करप्शन की टीम ने उसे छोड़ने से इनकार किया तो उसके सहयोगियों ने एंटी करप्शन टीम में शामिल लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
लेखपालों द्वारा एंटी करप्शन टीम की पिटाई किए जाने के दौरान वहां पर अफरातफरी मच गई। मामले में एंटी करप्शन की टीम द्वारा चुनार थाने में आरोपी लेखपाल समेत 6 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications