मिर्जापुर: रामगया घाट पर यात्रियों से भरी नाव गंगा में पलटी, 18 लोग थे सवार

Mirzapur News, मिर्जापुर। खबर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से है, मंगलवार सुबह विंध्याचल के रामगया घाट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। इस दौरान यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद मल्लाहों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्टीमर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि छह यात्रियों को जिला अस्पताल मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है, जबकि आठ लोगों को विंध्यालय में प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नाव पर 15 से 18 लोग सवार थे।

Mirzapur: boat full of passengers drowned in the Ganga

क्या है पूरा मामला
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के राम गया घाट के आसपास रहने वाले लोग गंगा पार मटर के खेत में मजदूरी करने के लिए जाते हैं। मंगलवार की सुबह 10 बजे चार नाव से सभी गंगा पार जा रहे थे। इसमें तीन बड़ी नावों पर सवार होकर सभी लोग गंगा के उस पार पहुंच गए, लेकिन छोटी नाव में सवार 18 लोगों की नाव बीच गंगा में पलट गई। जानकारी के मुताबिक, नाव में अधिकतर महिलाएं और लड़कियां थीं।

नाव पलटने के दौरान चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर मौके पर मौजूद मल्लाहों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। मल्लाहों न पुलिस की मदद से सभी 18 लोगों को गंगा से बाहर निकाल लिया। इस दौरान पुलिस ने 13 पुरुष व महिलाओं को विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं, एक की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। 12 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

वहीं, हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर जिलाधिकारी मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी पहुंच गए। तो वहीं, इस हादसे का प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी संज्ञान लिया हैं। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच बचाव कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+