Mirzapur Accident: ट्रक ने बोलेरो और बाइक में मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, छह घायल, चार की हालत गंभीर
Mirzapur Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में मरने वालों के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश जनपद के हनुमना जिले मझिगवां थाना क्षेत्र के रहने वाले 27 वर्षी गोविंद मौर्य अपनी मौसेरी बहन कंचन मौर्य और भांजी सीता मौर्य के साथ किसी काम से मिर्जापुर में आए थे।
बाइक से तीनों लोग साथ वापस लौट रहे थे। लौटते समय लोग मिर्जापुर जनपद के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो को टक्कर मारते हुए बाईक को भी टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई जबकि बोलोरो पलट गई। बोलेरो पलटने के बाद बोलेरो में सवार 55 वर्षीय नरेंद्र शुक्ला, 45 वर्षीय सीता शुक्ला, 15 वर्षीय अंतिमा शुक्ला आदि लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को अस्पताल ले गई। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तीन लोगों को वित्त घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications