देवर के साथ रह रही महिला को कमरे में ले गया पति, हुआ एक का मर्डर

मिर्जापुर। यूपी में मिर्जापुर जिले के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के विरोही गांव में मुंबई से लौटे पहले पति ने कमरा बंद कर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गया। बच्चों का शोर सुनकर ससुर पुलिस को सूचना देकर उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

पांच साल बाद देवर संग रहने लगी महिला

पांच साल बाद देवर संग रहने लगी महिला

पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा खम्हारी गांव निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मीना की शादी 10 वर्ष पूर्व विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के विरोही निवासी राजकुमार पुत्र मुन्नीलाल से हुई थी। दोनों को दो बच्चे आठ वर्षीय काजल और पांच वर्षीय शिवम है। पांच वर्ष बाद ममता देवी उर्फ लक्ष्मीना पति राजकुमार को छोड़कर अपने सगे देवर ‌शिवकुमार के साथ रहने लगी। देवर राजकुमार से भी उसे दो बच्चे चार वर्षीय गौरी और तीन वर्षीय राम हैं।

मुम्बई से लौटे पहले पति ने की हत्या

मुम्बई से लौटे पहले पति ने की हत्या

राजकुमार और शिवकुमार दोनों भाई मुंबई में रहकर काम करते है। पहला पति राजकुमार गुरुवार की दोपहर मुंबई से घर आया। शाम चार बजे वह लक्ष्मीना को कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। अंदर धारदार ह‌थियार से सिर और चेहरे पर वार कर लह‌ूलुहान कर दिया। इसके बाद वह दरवाजा खोलकर भाग गया। उसके भागने पर मां को लहूलुहान देख चारों बच्चे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ससुर मुन्नीलाल ने यूपी 100 डायल को सूचना दी।

पुलिस कर रही आरोपित की तलाश

पुलिस कर रही आरोपित की तलाश

पीआरवी पुलिस लक्ष्मीना को लेकर मंडलीय अस्पताल लेकर आई। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे पति शिवकुमार को भी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे विंध्याचल कोतवाल अमित कुमार सिंह व अष्टभुजा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सीओ सिटी सुधीर कुमार ने बताया कि महिला ने राजकुमार और देवर शिवकुमार से भी शादी की थी। गुरुवार को मुंबई से लौटे राजकुमार ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    मिर्जापुरः अतिक्रमण को लेकर पुलिस पब्लिक आमने-सामने

    यह भी पढ़ें: घरों में घुसा गंगा का पानी, प्रयाग के इस दंपति ने 'संगम' मान कमरे में ही डुबकी लगाई, देखें वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+