घरों में घुसा गंगा का पानी, प्रयाग के इस दंपति ने ‘संगम' मान कमरे में ही डुबकी लगाई, देखें वीडियो

प्रयागराज। गंगा-यमुना में बढ़े जलस्तर से प्रयागराज बहुत प्रभावित हुआ है। यहां 5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ का खतरा झेल रहे हैं। बहुत से गांवों में तो छतों तक पानी भर गया है। इसी बीच यहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक एक दंपति के घर में पानी भरा हुआ है। पति-पत्नी दोनों उसे 'संगम' मानकर उसमें डुबकी लगा रहे हैं। कमरे के अंदर ही गंगा के पानी में दोनों का यह स्नान चर्चा का विषय बन गया है।

Watch video: prayagraj couple dip into water as bathing in sangam

पति-पत्नी ने घर में ही गंगा नहाई, वीडियो वायरल हुआ
इस वीडियो पर लोगों की टिप्पणियां आ रही हैं। हालांकि, यह घटना किस इलाके की है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। डेढ़ मिनट के इस वीडियो को लेकर ज्यादातर यूजर्स की प्रतिक्रिया यही रही कि दंपति घर बैठे ही गंगा-स्नान कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि दूर-दूर से लोग गंगा नहाने के लिए प्रयागराज आते हैं। मगर, प्रयाग में तो लोग अपने घरों में भी गंगा नहा रहे हैं। यह पानी यूं तो बाढ़ की वजह से मानव-बस्तियों में घुसा, मगर कुछ गृहस्वामी इसमें भी पुण्य कमा रहे हैं।

स्कूल-कॉलेज बंद, रोड और गलियां पानी से भरीं
बाढ़ से नुकसान की बात करें तों जिले में 5 हजार से ज्यादा घर इसकी चपेट में हैं। जबकि, सैकड़ों घर-मकान खाली किए जा चुके हैं। कम से कम डेढ़ लाख लोगों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है। विगत 12 दिनों से गंगा यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।जिसकी वजह से प्रयागराज 70 से अधिक गांव इससे प्रभावित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+