मिर्जापुर: ग‍िट्टी से लदे अनियंत्रित ट्रक ने 6 को रौंदा, बच्‍ची समेत 4 की मौत

मिर्जापुर। उत्‍तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार को गिट्टी लदे एक अनियंत्र‍ित ट्रक ने पहले बाइक सवार को टक्कर मार दी, फिर सड़क पर चल रही महिला और बच्ची को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्‍यक्‍ति ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। दो अन्‍य व्‍यक्‍ति घायल हुए हैं, जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्‍जे में लेकरपोस्‍टमार्ट के लिए भेजा। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

four people lost life two injured in road accident in mirzapur
ग‍िट्टी से लदा ट्रक हुआ अन‍ियंत्र‍ित

हादसा मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत सूगापांख गांव के पास लालगंज कलवारी मार्ग का है। गुरुवार को ग‍िट्टी से लदे एक ट्रक अन‍ियंत्र‍ित हो गया। ट्रक ने पहले एक मोटरसाकिल को टक्कर मारी, जिनमें मोटरसाकिल सवार राजकुमार, सुनीता और 2 वर्ष की लड़की आकंक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग श्याम नारायण, संदीप और ट्रक चालक बास देव को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर श्याम नारायण की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पर सुबह एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोग सवार थे। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, इसमें एक महिला, एक बच्ची और दो पुरुष शामिल हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कानपुर और आगरा में हुए हादसे में 11 लोगों की मौत

उधर, कानपुर देहात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राले ने सवारी भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इनमें से 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अवाला आगरा में सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में हताहत सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+