VIDEO: सहेली की ससुराल पहुंचकर युवती ने किया हंगाम तो पकड़कर परिजनों ने पीटा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवती को खंभे से बांधकर भीड़ द्वारा उसकी पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल यह मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक सहेली की ससुराल में पहुंचकर हंगामा करने वाली युवती को उसकी सहेली के ससुराल वालों ने खंभे से बांधकर जमकर पीटा।

Women girlfriend beaten in Meerut

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो लगभग एक सप्ताह पुराना है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों के बीच समलैंगिक संबंध थे। एक युवती के परिजनों ने कुछ दिन पहले क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक से उसकी शादी कर दी। बताया जाता है इससे नाराज युवती की दूसरी सहेली उसकी ससुराल जा धमकी। युवती ने अपनी सहेली की ससुराल में हंगामा खड़ा किया तो ससुराल और मायके वालों ने युवती को पकड़ लिया।

इसके बाद खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद कुछ लोगों ने जैसे तैसे युवती को छुड़ाकर वहां से भगाया। उधर, एक सप्ताह बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वहीं, युवती का कहना है कि पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न ही उसकी ओर से मुकदमा दर्ज किया। उसे हवालात में डालकर समझौता करा दिया। युवती की पिटाई की वीडियो वायरल होने पर सीओ दिनेश शुक्ला ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+