मेरठ: लव मैरिज से नाराज भाइयों ने बहन को उतारा मौत के घाट, शव जलाया

मेरठ, 03 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के परिवार वालों ने ही उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद श्मशान घाट पर उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

woman killed allegedly by brothers for love marriage in meerut

तीन महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज

मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक शख्स ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पत्नी को परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को जला दिया। जानकारी के मुताबिक, भूड़पुर गांव निवासी रोमा शर्मा का गांव के ही राहुल से अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने रोमा का घर से निकलना बंद कर दिया था। राहुल ने बताया कि इसी साल 22 जुलाई को उसने रोमा से कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन किसी को जानकारी नहीं दी थी। शादी के बाद भी दोनों अपने-अपने घरों पर रह रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एसएसपी कार्यालय में आनर किलिंग की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

भाइयों ने की बहन की हत्या, जलाया शव

राहुल के मुताबिक, बीते शुक्रवार को रोमा के भाईयों को उसकी शादी के बारे में जानकारी हो गई। इसके बाद उन्होंने रोमा को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो शनिवार को भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। दोपहर बाद गांव के ही श्मशान में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। रोमा के परिजन फरार हो गए। देर रात एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार गांव पहुंच गए थे। उन्होंने मामले की जानकारी की। एसपी केशव कुमार ने बताया, ''एक व्यक्ति ने कल सूचना दी कि परिजनों ने उसकी पत्नी की हत्या करके शव जला दिया है। मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+