चोरी का आरोप लगा मकान मालकिन ने किराएदार मां-बेटे को पीटा, पीड़ितों ने एसएसपी से की शिकायत
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी एक दबंग महिला ने कुछ समय पहले मकान खाली करने वाली अपनी एक किराएदार महिला पर चोरी का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि शुक्रवार को मकान मालकिन महिला और उसके कुछ साथियों ने महिला के घर में आकर उसे और उसके पुत्र को जमकर पीटा। एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, राजेंद्र नगर निवासी शारदा देवी के अनुसार, कुछ समय पहले वह जयदेवी नगर स्थित एक मकान में किराए पर रहती थी। शारदा का आरोप है कि दबंग मकान मालकिन आए दिन उनके साथ झगड़ा करके उन पर झूठे आरोप लगाती रहती थी, जिसके चलते कुछ दिन पहले शारदा ने महिला का मकान खाली कर दिया और राजेंद्र नगर में रहने लगी।
एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
आरोप है कि शुक्रवार को महिला अपने साथ कुछ युवकों को लेकर शारदा के घर पहुंची और घर में मौजूद शारदा पर अपने जेवर चोरी करने का आरोप लगा दिया। इस दौरान महिला और उसके साथ आए युवकों ने शारदा और उसके पुत्र की जमकर पिटाई की, जिसके बाद पीड़ित सारथी संस्था के पदाधिकारी मयंक वर्मा के साथ एसएसपी से मिले। पीड़ितों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications