Viral Video: मेरठ में पब्लिक ने 3 साधुओं को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, पुलिस बोली- मारपीट नहीं हुई

Meerut Uttar Pradesh Sadhu Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में साधुओं की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीन साधुओं को पब्लिक पीट रही है। [Viral Video अंत में है।]

पब्लिक द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि तीनों साधु बच्चा चोर हैं। हालांकि इस मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस द्वारा इस घटना से साफ इनकार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि साधुओं के साथ मारपीट नहीं हुई है।

video-viral-public-in-meerut-beat-up-3-sadhus-meerut-uttar-pradesh-sadhu-viral-video

इधर सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिखाई दे रहा है कि साधुओं के साथ मारपीट हो रही है। लोग डंडे से बर्बरता पूर्वक साधुओं की पिटाई कर रहे हैं। यह पूरी घटना मेरठ जनपद के प्रहलाद नगर की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मेरठ जनपद के प्रहलाद नगर में तीन साधु घूम रहे थे। इसी बीच किसी शख्स द्वारा साधुओं को बच्चा चोर बात कर अफवाह उड़ाया गया। उसके बाद लोगों ने साधुओं को पकड़ लिया। कहा जा रहा है कि साधुओं से लोगों ने हनुमान चालीसा बुलवाया।

इसके बाद कई अन्य मंत्र भी पूछे। लोगों का शक था कि साधु देश में किसी दूसरे धर्म के लोग हैं या फिर बच्चा चोर हैं यही कारण था कि उन लोगों द्वारा साधुओं से मंत्र और हनुमान चालीसा बुलवाया गया। इतना सब बोलने के बाद भी मौजूद भीड़ शांत नहीं हुई।

उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तीनों साधुओं की पिटाई कर दी। पिटाई करते समय वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले शख्स द्वारा इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इधर इस मामले में मेरठ पुलिस द्वारा सफाई दी गई थी कि साधुओं के साथ मारपीट नहीं हुई।

देखें Viral Video-

जबकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पब्लिक साधुओं के साथ मारपीट कर रही है। तीनों साधु नाथ संप्रदाय के बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है और साधुओं को छोड़ दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+