मेरठः पिटाई से बचने के लिए चौकी में जा घुसा युवक लेकिन दबंगई के चलते लड़कों ने वहां भी कर दी बेल्ट से पिटाई
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस चौकी में पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में चौकी में ही कुछ लड़के एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। बाइक टकराने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद के दौरान एक पक्ष का युवक बचने के लिए पुलिस चौकी में जा घुसा। लेकिन पीटने वालों ने उस युवक को पुलिस चौकी में भी जमकर पीटा। यह पूरा मामला मेरठ के आबूलेन चौकी का है। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Recommended Video

जब यह वीडियो की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने इस मामले में जांच बैठा दी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा लिख लिया गया है। साथ में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है । मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुल चौराहे पर बाइक से साइकिल टकराने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया था। पहले तो बाइक सवार ने साइकिल सवार को जमकर पीटा उसके बाद साइकिल सवार ने अपने साथियों को बुलाकर बाइक सवार की पिटाई कर दी।

युवक पीटते-पीटते बाइक सवार को आबूलेन पुलिस चौकी के अंदर ले गए । आरोपियों ने चौकी के अंदर भी बेल्ट से युवक की जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षो को हिरासत में ले लिया। पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । थाना सदर निवासी दो युवक किसी काम से बेगमपुर चौराहे पर आए थे। उसी समय युवक की बाइक की टक्कर पीएल शर्मा रोड निवासी रवि की साइकिल से हो गई, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और जिस पर युवकों ने रवि की पिटाई कर दी।
इसके बाद रवि ने बेगम पुल पर खड़े अपने कुछ साथियों को बुला लिया फिर रवि और उसके साथियों ने युवक को पीटते हुए चौकी के अंदर ले गए । रवि की चौकी के अंदर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के समय चौकी के अंदर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षो गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications