UP Police Paper Leak मामले में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार
UP Police Paper Leak News Meerut: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के पास से प्रश्न पत्र और आंसर शीट भी बरामद हुई है। पेपर लीक मामले में इन आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं। तीन आरोपियों की पहचान साहिल, दीपक, बिट्टू, रोहित,प्रवीण और नवीन के रूप में हुई है। इससे पूर्व एसटीएफ में अभी हाल ही में प्रयागराज के रहने वाले अजय सिंह चौहान और सोनू सिंह यादव की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपियों ने एसटीएफ को बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरी पाली कॉफी पर इन्हें व्हाट्सएप पर 17 फरवरी को ही मिल गया था। इन आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लेख लीक हुआ था। इस पर योगी सरकार ने यह परीक्षा निरस्त कर दी थी और 6 माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराए जाने का निर्देश दिया है।
सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में राज्य सरकार ने भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस का गलत चयन, एफआईआर कराने में हीलाहवाली और बोर्ड की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट देने में देरी की वजह से उनको हटाने का फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications