Arun Govil News: रामायण के 'राम' अरुण गोविल ने मेरठ से दाखिल किया नामांकन, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Arun Govil News Meerut Uttar Pradesh: रामायण के राम अरुण गोविल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इस दौरान मौजूद रहे। अरुण गोविल के प्रति लोगों में गहरी आस्था दिखी। नामांकन से पहले अरुण गोविल ने रोडशो किया। सड़कों पर भारी जनसैलाब देखने को मिला।
अरुण गोविल ने कहा कि, 'आज मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है मेरठ की सेवा का अवसर मुझे प्रभु राम ने दिया है। अपने परिवार से शुभकामानाएं लेकर आज लोकसभा नामांकन के लिए निकल रहा हूं। आपकी शुभकामनाओं का इंतजार है। जय श्री राम।'

उन्होंने कहा कि ' मैं नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं। मुझे प्रसन्नता है। मुझे अपने घर से प्रत्याशी बनाया गया है। मैं अब अपने लोगों के लिए काम कर पाऊंगा.' मुझे जितना प्यार भगवान राम के रुप में जनता का मिला उम्मीद है उतना ही प्यार नेता के रुप में मिलेगा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'यूपी में मेरठ सहित 80 सीट जीतेंगे और देश में 400 पार होंगे।2019 मे विरोधी एकजुट होकर यूपी में नहीं रोक पाए तो 2024 तो भाजपा का बन चुका है। अरुण जी को भरपूर प्रेम मिलेगा।'












Click it and Unblock the Notifications