50 हजार के इनामी कुख्यात नवीन उर्फ छोटू नोएडा से गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
मेरठ, 8 अक्टूबर: एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने शुक्रवार को 50 हजार के इनामी कुख्यात नवीन उर्फ छोटू को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। छोटू शार्प शूटर भी है। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी के पास से एक पल्सर बाइक, एक पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन और 500 रुपए बरामद किए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया छोटू
एसटीएफ निरीक्षक सुनील कुमार की टीम ने नोएडा से वांटेड चल रहे 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी नवीन उर्फ छोटू पुत्र प्रताप सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। छोटू भैंसवाल, जिला सोनीपत, हरियाणा का रहने वालाहै। एसटीएफ ने बताया कि यह गिरफ्तारी गौतमबुद्धनगर जिले के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से की गई है।
कई महीनों से फरार चल रहा था बदमाश
गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक पिस्टल .32 बोर,दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, 500 रुपए नकद बरामद किए गए। एसटीएफ के सीओ बृजेश कुमार का कहना है कि यह बदमाश पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित था।












Click it and Unblock the Notifications