हफ्ते भर पहले धमकी दी और फिर सपा नेता ने बसपा नेता को भून डाला

मेरठ के भीड़भाड़ वाले इलाके खैरनगर में सरेआम हत्या के बाद मच गई अफरातफरी, पुलिस भी भीड़ के सामने देर तक दिखी बेबस।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बसपा नेता नासिर खान को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वो अपने घर के करीब ही घूम रहे थे। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

nasir

नासिर के परिजनों के अनुसार, सपा नेता रहमान सैफी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर नासिर को गोली मारी है। नासिर की गर्दन पर सटा कर गोली मारी गई।

परिजन और पड़ोसी नासिर को एम प्रकाश अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नासिर की मौत पर भीड़ ने जमकर हंगामा किया।

गुस्साई भीड़ ने हत्या के आरोपी के घर हमला बोल तोड़फोड़ की और घर को आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी ना होने तक जाम ना खोलने की बात कही। पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक और हत्यारोपी दोनों के घरों पर पुलिस को तैनात किया गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

थाना देहली गेट की पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाली जा रही है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

लंबे समय से चल रही है दोनों पक्षों में रंजिश

मृतक और हत्यारोपियों के परिवारों में समय से रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी रहमान और नासिर के बीच कहासुनी हुई थी।

किसी बात को लेकर विवाद के बाद 7 दिन पहले ही रहमान ने नासिर को जान से मार डालन की धमकी दी थी। धमकी के एक हफ्ते बाद उसने नासिर की हत्या को अंजाम दे दिया।

वहीं नासिर के परिजनों का कहना है कि वो चुप नहीं बैठेंगे, उन्होंने धमकी दी कि उनका पक्ष से एक जान गई है तो वो भी खून का बदला खून से लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+