Meena Arora: मेरठ के जिस स्कूल से पढ़कर बनीं एयरफोर्स ऑफिसर, चीफ गेस्ट बनकर आईं तो छलके आंसू
Republic Day 2021: मेरठ। देश आज 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आरजीपीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया। दरअसल, एयरफोर्स में तैनात रहीं स्क्वैड्रन लीडर मीना अरोड़ा अपने कॉलेज में वर्षों बाद चीफ गेस्ट बनकर पहुंची थीं। मीना के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद छात्राओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। यह देखकर मीना आरोड़ा की आंखों से खुशी की आंसू छलक पड़े। उन्होंने बेटियों से फोर्स ज्वॉइन करके देश की सेवा करने की अपील की।

खुद पर हो रहा गर्व: मीना अरोड़ा
मीना अरोड़ा ने कहा, 'मुझे गर्व है कि आज जिस कॉलेज में चीफ गेस्ट बनकर आई हूं, कभी वहां की छात्रा थी। अपने ही कॉलेज में चीफ गेस्ट बनकर आना सपने के सच होने जैसा ही है। मैं बेटियों से अपील करती हूं कि वो फोर्स ज्वॉइन करके देश सेवा करें।' उन्होंने कहा, 'ONCE A SOLDIER ALWAYS A SOLDIER' और आज की तारीख में वो एक सोल्जर की तरह अपने कार्य को अंजाम देने में जुटी हैं। मीना के मुताबिक, वह पहली महिला थीं जिन्होंने इमेजनरी इंटेलिजेंस में काम किया था।
72वां गणतंत्र दिवस मना रहा भारत
बता दें, भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर परेड निकाली गई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम ने राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। राजपथ पर भारत ने परेड के जरिए दुनिया को अपनी शक्ति की झलक दिखाई। यूपी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानभवन तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। मेरठ शहर के अलग-अलग स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया और बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया गया। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूलों में फूलों की वर्षा के साथ ध्वजारोहण किया गया।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications