ओमिक्रोन के खतरे के बीच विदेश से लौटे 13 यात्रियों ने दी गलत जानकारी, अब तलाश में जुटी एलआईयू
ओमिक्रोन के खतरे के बीच विदेश से लौटे 13 यात्रियों ने दी गलत जानकारी, अब तलाश में जुटी एलआईयू
मेरठ, 04 दिसंबर: कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट ने कर्नाटक के बाद गुजरात में भी दस्तक दे दी है। जिसके बाद पूरे देश में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर चिंता और बढ़ गई है और सभी राज्य अलर्ट मोड़ पर है। हाल-फिलहाल में विदेशों से लौटे लोगों की ट्रसिंग शुरू हो गई है, लेकिन परेशानी की बात यह है कि कई ऐसे यात्री है जिनके बारे में पता नहीं चल रहा है। जीं हां...विदेश से आए ऐसे 13 लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ में गायब हो गए है, जिनकी तलाश में अब एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) को लगाया गया है।

Recommended Video
मेरठ के सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने समाचार एजेंसी एएनआई के बताया कि विदेश से लौटे 297 लोगों में से 13 ने प्रशासन को जो मोबाइल नंबर और पते दिए हैं वो गलत हैं। उनके ठिकाने का पता लगाने के लिए हमने एलआईयू को उनके विवरण प्रदान किया है, जो उन्होंने हम दिए थे। कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। तो वहीं, मेरठ के जिलाधिकारी के. बालाजी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि कोविड पॉजिटिव यात्रियों को आइसोलेशन सुविधा उपलब्ध कराएं। निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक उनका उपचार एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग करें।
डीएम ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। कंट्रोल सेंटर स्तर से समस्त अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आने के सातवें दिन तक रोजाना कॉल करके स्वास्थ्य की स्थिति तथा कोविड के लक्षण की स्थिति के विषय में जानकारी करेंगे। कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्री अथवा उनके परिवार के सदस्यों में कोविड के लक्षण के विषय में जानकारी प्राप्त होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से तत्काल आरआरटी भेजकर आरटीपीसीआर कोविड जांच हेतु सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला को प्रेषित कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications