सट्टा किंग मकान के अंदर कर रहा था खेल, बाहर ही बैठे रहे मेरठ पु​लिस के सिपाही, वीडियो वायरल

मेरठ। अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में रहने वाले मेरठ पुलिस के सिपाहियों की खिल्ली उड़ाने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां सट्टा माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाए सिपाही आराम से उस मकान के दूसरी साइड में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, सट्टे का किंग अंदर सट्टा की सामग्री एकत्र करता दिख रहा है।

Negligent Meerut police constables not caught the gambler, Video viral

जानकारी के मुताबिक, मामला थाना लिसाड़ी गेट इलाके के समर गार्डन कॉलोनी का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक मकान में धड़ल्ले से सट्टा की पर्चियां चला रही हैं। जबकि, पुलिस मकान के बाहर बैठी हुई है, मानो बाहर पहरा दे रही हो। वीडियो में दो पुलिसकर्मी बड़े इत्मीनान से बैठे हैं, जबकि उनके पीछे ही बने मकान में सट्टा किंग सट्टा की सामग्री एकत्र करता दिख रहा है। लोग इस वीडियो से यहां की पुलिस का असली चेहरा बेनकाब होता बता रहे हैं।

100 मीटर दूर ही चौकी
जहां का यह वीडियो बताया जा रहा है, वहां से महज सौ कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है। वीडियो को देखकर लोगों में चर्चा हो रही है कि पुलिस के संरक्षण में सट्टा बाजार फल-फूल रहा है। इस मामले पर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि वीडियो को जांचा जा रहा है। जांच सीओ को सौंप दी गई है। सिपाहियों की पहचान करके सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+