मां ने दामाद से करवाई बेटे की हत्या, वजह जानकर पुलिस भी दंग
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवक की हत्या का बेहद की सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसको जन्म देने वाली मां ने ही करवाई। इस काम में उसके दामाद ने उसका साथ दिया। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया जब युवक रात में गहरी नींद में था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और उसके दामाद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जब महिला ने बेटे की हत्या की वजह बताई तो पुलिस भी दंग रह गई।

मां अखिर क्यों बन गई हैवान?
मामना मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र का है। लकीपुरा मोहल्ले में रात में सोते समय युवक की की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरी वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही मृतक बेटे की मां को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ के मुताबिक, मृतक बेटे की मां ने बताया कि उसका बेटा मां और बेटी के साथ गलत हरकत करने का प्रयास करता था। मां ने इसकी पूरी जानकारी अपने दामाद को दी। यह बात सुनते ही दामाद ने अपने दो दोस्तों को बुलाकर हत्या को अंजाम दिया, जिस पर पुलिस ने सभी तथ्यों की छानबीन करते हुए आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार
एसपी सिटी ने बताया कि महिला ने अपने और बेटी संग दुर्व्यवहार से परेशान होकर दामाद को जानकारी दी थी। इसके बाद दामाद ने अपने साथ संग मिलकर युवक की गोली मारकर हत्या की है। महिला और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications