मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त

मेरठ, 21 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरी के वाहन काटने वाले कबाड़ियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बुधवार को सोतीगंज के हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी हाजी गल्ला के दो मकान और एक गोदाम को जब्त कर लिया। ढोल बजवाकर मुनादी कराने के बाद सील लगा दी। पुलिस का दावा है कि मकान और गोदाम की कीमत करीब पांच करोड़ रुपए है। पुलिस ने ये भी ऐलान किया है कि जो भी गल्ला की संपत्ति के बारे में बताएगा, उसे इनाम दिया जाएगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सोतीगंज में चोरी के वाहन काटने वाले 150 कबाड़ियों की लिस्ट तैयार है। गल्ला के बाद इन कबाड़ियों पर शिकंजा कसा जाएगा। वहीं, जीएसटी विभाग ने सोतीगंज के सभी कबाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करने की बात कही है, जिसमें पुलिस पूरा सहयोग करेगी।

meerut police seized property worth rs 5 crore of haji galla kabadi

जेल में बंद है हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे

बता दें, हिस्ट्रीशीटर हाजी नईम उर्फ गल्ला और उसके चार बेटे अली, फुरकान, बिलाल, इलाल जेल में बंद हैं। इनपर गैंगस्टर 14 ए के तहत कार्रवाई चल रही है। डीएम ने हाजी गल्ला के तीन मकान और एक गोदाम को जब्त करने का आदेश जारी किया था। पुलिस ने चार दिन पहले पटेलनगर में गल्ला के मकान को जब्त किया था। बुधवार को एसपी सिटी और एएसपी कैंट सोतीगंज स्थित पीर वाली गली पहुंचे, जहां पुलिस ने गल्ला के दोनों मकान और एक गोदाम पर को जब्त कर सील लगा दी।

गल्ला की अब तक 9 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

Recommended Video

    Meerut में कबाड़ माफिया Haji Galla पर पुलिस की कार्रवाई, 9 Crore की संपत्ति जब्त | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस के मुताबिक, मकान और गोदाम की कीमत करीब पांच करोड़ रुपए है। वहीं, डीएम के आदेश में इन दोनों मकानों की कीमत पौने दो करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस का दावा कि गल्ला की अब तक 9 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। जब्तीकरण के दौरान गल्ला व उसके बेटों के नाम प्लेट से हटा दिए गए। सिर्फ हाजी निजाम लिखा हुआ था। पुलिस ने मुनादी के दौरान घोषणा की जो गल्ला की संपत्ति जो बताएगा, पुलिस उसे इनाम देगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने लोगों से कहा है कि सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय रखेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+