मनचलों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, आते-जाते रोक लेते थे रास्ता, फोन पर बात करने का बनाते थे दबाव
मेरठ: मनचलों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, आते-जाते रोक लेते थे रास्ता, फोन पर बात करने का बनाते थे दबाव
मेरठ। खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां एक 14 वर्षीय छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर पढ़ाई बीच में छोड़ दी। दरअसल, कोचिंग आते-जाते मनचले रोज उसे परेशान करते थे और फोन पर बात करने का दबाव बनाते थे। आरोप है कि फोन पर बात न करने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी देते थे। जिससे परेशान होकर उसने कोचिंग सेंटर जाना ही बंद कर दिया।

छात्रा जब कई दिनों तक कोचिंग नहीं गई तो परिवार ने उससे इसकी वजह पूछी। लड़की ने डर की वजह से परिवार कुछ भी नहीं बताया। सख्ती से पूछने के बाद उसने पूरा माजरा बताया, जिसके बाद उसके परिवार वाले लड़की को पुलिस थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधा ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है मामले की जांच में जुट गई।
ये मामला मेरठ जिले के एक गांव का है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित छात्रा ने बताया कि वो गांव में ही कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। पिछले कुछ दिनों से गांव के ही दो युवक उसे आते-जाते रास्ते में रोक लेते थे। उसे रोज परेशान कर रहे थे। उस पर मोबाइल फोन से बात करने का दबाव बनाया जा रहा था। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। फोन पर बात न करने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
उन युवक की धमकी से छात्रा दहशत में आई और उसने ट्यूशन जाना बंद कर दिया और परिजनों से भी छात्रा ने इस घटना को छुपाए रखा। शनिवार को परिजन उसे साथ लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सनी उर्फ नवदीप व विशाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।












Click it and Unblock the Notifications