Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मां-बेटी की लाशों पर फर्श बनवा 4 महीने से वहीं सो रहा था शमशाद, धर्म छिपाकर लिव इन में था 5 साल

मेरठ। गाजियाबाद के लोनी निवासी प्रिया का तलाक हो चुका था। वह अपनी 10 साल की बेटी की साथ रहती थी। पांच साल पहले अचानक उसकी जिंदगी में एक युवक आया जिसने अपना नाम अमित गुर्जर बताया। अमित ने प्रिया को प्रेम जाल में फंसाया। बातें-मुलाकातें बढ़ीं और अमित प्रिया के साथ लिव-इन में रहने लगा। करीब चार महीने पहले 28 मार्च 2020 को सबकुछ खत्म हो गया। प्रिया को पता चला कि जिसे वह अमित समझती है वह दरअसल शमशाद है, झूठ की बुनियाद पर खड़े इस रिश्ते की हकीकत सामने आते ही शमशाद ने प्रिया और उसकी 10 साल की मासूम बेटी को खौफनाक मौत दे दी।

Recommended Video

    मेरठ: मां-बेटी की हत्या कर शव दफनाने वाला शमशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने बुलडोजर से ढहाया घर
    4 महीने से मां-बेटी की लाशों पर सो रहा था शमशाद

    4 महीने से मां-बेटी की लाशों पर सो रहा था शमशाद

    शमशाद ने अपनी असलियत सामने आने पर प्रिया और उसकी दस साल की मासूम बेटी का कत्ल कर दिया। इसके बाद उसने लाश को ठिकाने लगाने के लिए बेडरूम में ही गड्ढा खोदा और वहीं पर मां-बेटी की लाशों दफना दिया। यही नहीं, लाश गल जाए इसके लिए उसने लाशों पर नमक भी डाला। इसके बाद बड़े ही शातिर तरीके से गड्ढे को भरा और उसपर फर्श भी बनवा दी। पिछले करीब चार महीने से शमशाद इसी कमरे में मां-बेटी की लाशों पर सोता रहा।

    शमशाद के घर से प्रिया और उसकी बेटी के कंकाल बरामद

    शमशाद के घर से प्रिया और उसकी बेटी के कंकाल बरामद


    एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के मुताबिक, मोदीनगर निवासी चंचल ने बीती 14 जुलाई को परतापुर थाने में अपनी सहेली प्रिया और उसकी बेटी कशिश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए बुधवार को आरोपी शमशाद के घर की खुदाई करवाई, जहां कमरे में गड्ढा करके दफनाए गए प्रिया और उसकी बेटी कशिश के कंकाल बरामद हुए। दोनों कंकाल फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए भेज दिए हैं।

    मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ शमशाद

    मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ शमशाद

    बता दें, घर से प्रिया और उसकी बेटी की लाशें बरामद होने के बाद शमशाद फरार हो गया था। पुलिस ने गुरुवार को उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शमशाद के पैर में गोली लगी है। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शमशाद के घर बुलडोजर भी चलवा दिया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+