Meerut: आंखें फोड़कर भतीजे ने की थी चाची की निर्मम हत्या, घटना के पीछे की वजह भी है खौफनाक

Meerut News, मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव में बुधवार को 45 वर्षीय महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी ने पहले महिला की आंखें फोड़ी, फिर शरीर पर अनगिनत वार किए थे। इस हत्याकांड का जानी थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सनसीखेज खुलासा करते हुए महिला के जेठ के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे जो वजह निकल कर सामने आई है वो भी काफी खौफनाक है।

Meerut Latest News: police arrested nephew for murder of a woman in Jani area

एसपी देहात केशव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कलंजरी गांव में बुधवार को महिला कुमुद शर्मा (45) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब महिला घर पर अकेली थी। टूटा हुआ आधा चाकू भी फर्श पर ही पड़ा था। वहीं, घर में सेफ और अन्य चीजों का सामान बिखरा हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया था।

एसपी देहात ने बताया कि पुलिस व फॉरेंसिक विभाग द्वारा मौका-ए-वारदात पर जांच पड़ताल की गई। जिसमें पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला के जेठ संजय का बेटा मानिक के हाथ में कई जगह चाकू के निशान हैं और जो एक हाथ में पट्टी बांधे हुए था। हत्या के बाद हत्यारोपी मानिक भी मौके पर घूमता रहा और अंतिम संस्कार में भी शामिल रहा। फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मानिक भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज निवासी कलंजरी से पूछताछ की तो उसने हत्या में अपना जुर्म कबूल लिया।

मानिक भारद्वाज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपनी चाची के साथ नाजायज संबंध बनाने की कोशिश की। जिसका चाची द्वारा विरोध किया गया और मानिक के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही कहा कि तेरी इस हरकत के बारे में तुम्हारे माता-पिता को बताऊंगी। इस बात को लेकर अभियुक्त मानिक आवेश में आ गया और अपनी चाची की हत्या कर दी। मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू तथा अन्य साक्ष्य बरामद हुए है। तथा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी हुई चपल्ले भी खून में सनी हुई बरामद हुई। बरामद साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मानिक को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+