Meerut : मर गई इंसानियत! क़लयुगी माँ ने टॉयलेट सीट में छोड़ कर मार डाली 'नवज़ात बच्ची'

यूपी के मेरठ शहर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां जिला अस्पताल के पुरुष टॉयलेट सीट में एक नवजात बच्ची का शव मिला हैं। यह नवजात बच्ची किसी बिन ब्याही मां द्वारा टॉयलेट सीट में डाली गई हैं।

Meerut Kalyugi mother killed newborn girl found toilet seat of district hospital up news save girl

"ये उसका गुनाह था कि वह एक बेटी है या फिर जिस्म की भूख मिटाने के लिए जिस्मानी ताल्लुक के दौरान पनपी पाप की निशानी" जिसकी उसे इतनी खौफनाक सजा मिली की दुनिया में आंखे खोलने से पहले ही बेरहम मां ने मौत की नींद सुला दिया। यूपी के मेरठ शहर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां जिला अस्पताल के पुरुष टॉयलेट सीट में एक नवजात बच्ची का शव मिला हैं। जिसकी सूचना मिलते ही जिला अस्पताल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही हैं कि यह नवजात बच्ची किसी बिन ब्याही मां द्वारा टॉयलेट सीट में डाली गई हैं।

Meerut Kalyugi mother killed newborn girl found toilet seat of district hospital up news save girl

जब दरवाज़े पर खून के धब्बें देख चौक गए लोग, देखने दौड़ पड़ी भीड़
दरअसल बताया जा रहा हैं कि जिला अस्पताल में जब मरीजों के तीमारदार पुरुष शौचालय के पास गए तो उन्होंने शौचालय के दरवाजे पर खून के धब्बे लगे देखें। जिसके बाद जब दरवाजा खोला गया तो फर्श पर भी खून बिखरा हुआ था। इसकी जानकारी तीमारदारों द्वारा जिला अस्पताल के स्टाफ को दी गई और जब पुरुष टॉयलेट के अंदर का मंजर देखा तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। टॉयलेट सीट के अंदर एक नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ था। जिसे स्वास्थ्य कर्मी द्वारा निकाला गया। टॉयलेट सीट में नवजात बच्ची के शव मिलने की सूचना अस्पताल परिसर में आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में तीमारदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
उधर जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई हैं। फिलहाल बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया हैं। वही अस्पताल का रिकॉर्ड भी देखा जा रहा हैं कि आज की तारीख में कितनी गर्भवती महिलाओं की एंट्री जिला अस्पताल में हुई हैं।

Meerut Kalyugi mother killed newborn girl found toilet seat of district hospital up news save girl

कहीं बिन ब्याही माँ तो नही डाल गई मृत नवजात
वही इस घटना के बाद से जिला अस्पताल में चर्चा हैं कि किसी बिन ब्याही महिला द्वारा यह शव पुरुष शौचालय में डाला गया हैं। जिसने समाज मे उसकी बदनामी ना हो इसलिए यह घिनौनी कृत्य किया हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई हैं। हो यह भी सकता है कि किसी को लड़की नहीं चाहिए थी इसलिए उसने ऐसा किया हो। लेकिन जिस तरीके की यह घटना है, उससे अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योकि इस तरह की घटना ने एक बार फिर कहीं ना कहीं इंसानियत को शर्मसार जरूर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+