Meerut News: देश का सबसे प्रदूषित शहर क्यों हुआ मेरठ, सामने आई यह खास वजह

Meerut News: उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर इन दिनों देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा की वजह जान आप भी चौंक जाएंगे। मेरठ इसलिए इन दिनों चर्चा में है क्यों कि सोमवार को यह देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। मंगलवार को भी यह प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा।

यह कहते हैं आंकड़े
आंकड़ों पर नजर डाले तो एनसीआर में खराब हो रही हवा के चलते एक्यूआई का स्तर बढ़ा हुआ्र है। सोमवार को मेरठ देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। मंगलवार को एक्यूआई 316 से गिरकर 202 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा 248 और दिल्ली 219 के बाद मेरठ तीसरे नंबर पर रहा।

meerut

पराली जलाने का असर
हरियाणा और पंजाब में जलाई जानी वाली पराली की वजह से इन दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। बढ़ते तापमान के चलते लागू किए गए ग्रेप सिस्टम को मेरठ में भी दिल्ली की एक्यूआई की तर्ज पर जारी किया जाएगा।

बेगमपुल रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित
मेरठ में बेगमपुल सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, यहां एक्यूआई 240 रहा। दिल्ली रोड पर 228 एक्यूआई रहा जबकि पल्लवपुरम में 214 दर्ज किया गया। इसके अलावा गंगानगर में 190, जयभीमनगर में 188 एक्यूआई रहा। कई जगह कूड़ा भी जलाया जा रहा है, जिस कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।

टॉप टेन शहर में प्रदूषण का हाल
ग्रेटर नोएडा 248,दिल्ली 219,मेरठ 202 ,हापुड़ 200,मुरादाबाद 188,मुजफ्फरनगर 180 ,शामली 170, गाजियाबाद 178,नोएडा 166 ,बागपत 140


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+