पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की शुरू हुई उल्टी गिनती, Meerut प्रशासन ने कुर्क की 9 करोड़ की संपत्ति
haji yaqoob qureshi: पूर्व मंत्री और मीट कारोबारी हाजी याकूब कुरैशी की गुरुवार को शकरपुर गांव स्थित दो खेतों को पुलिस-प्रशासन ने जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 09 करोड़ रुपए है।

haji yaqoob qureshi latest news: बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। गुरुवार दोपहर मेरठ पुलिस-प्रशासन ने मीट माफिया हाजी याकूब कुरैशी के शकरपुर गांव स्थित दो भूखंड कुर्क किए हैं। इनकी कीमत करीब 09 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये दोनों भूखंड याकूब की पत्नी संजीदा बेगम के नाम पर हैं। वहीं, पुलिस ने 26 जगहों पर स्थित याकूब की करीब 31 करोड़ रुपए की संपत्ति भी चिन्हित की है। जिसकी एक रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी गई है, जल्दी ही इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें, पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके बेटे को बिना लाइसेंस के मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग की फैक्ट्री चलाने के आरोप में मेरठ पुलिस ने 7 जनवरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह सोनभद्र जिला जेल में बंद हैं। लेकिन, उनके बेटे इमरान और फिरोज को जमानत मिल गई और वो फिलहाल बाहर हैं। भले ही याकूब के दोनों बेटों को जमानत मिल चुकी हो, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सभी पर नजर अभी है। पुलिस ने याकूब कुरैशी और उसके बेटों द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्ति का ब्यौरा विभागों की मदद से जुटा लिया है।
सीओ किठौर रूपाली राय के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस बल खरखौदा थाना क्षेत्र के शाकरपुर गांव पहुंचा और याकूब के दो खेतों को कुर्क किया। इस बाबत रूपाली रॉय ने बताया कि राय ने कहा कि आज हाजी याकूब कुरैशी की जमीन के जो दो खेत कुर्क किए गए, वे कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम के नाम पर हैं। इन खेतों की कुल कीमत करीब नौ करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया कि हाजी याकूब कुरैशी तथा अन्य लोगों पर अवैध मीट फैक्ट्री और मिलावट को लेकर मुकदमा दर्ज था। आपराधिक इतिहास और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।
सीओ किठौर रुपाली रॉय ने बताया कि पुलिस द्वारा कुल 32 वाहन, 29 के करीब आवासीय भवन और कुछ खेतों को चिन्हित किया गया है। इनकी कुर्की की जाएगी, जिनका मूल्य करीब 31 करोड़ है। इसमें 24 से ज्यादा चार पहिया लग्जरी गाड़ियां हैं। बाकी दो पहिया वाहन हैं। 7 आलीशान कोठियां हैं। जो मेरठ में ही अलग-अलग जगह पर हैं। बाकी और संपत्ति है। पुलिस ने याकूब का हापुड़ रोड का स्कूल, अस्पताल, मीट फैक्टरी, प्लॉट, सराय बहलीम स्थित दो मकान समेत अन्य जगहों पर अवैध संपत्ति चिन्हित की है।
कौन हैं हाजी याकूब कुरैशी?
हाजी याकूब कुरैशी, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सोहराबगेट पुलिस चौकी इलाके के रहने वाला हैं। 1980 के दशक में हाजी याकूब के सामने अपने परिवार पालने की बड़ी जिम्मेदारी थी। उस वक्त हाजी याकूब कुरैशी ने नींबू बेचना शुरू किया था। नींबू बेचने के साथ-साथ याकूब ने नगर निगम के पुराने कमेले में जाना शुरू किया। यहां से पशु कटान के कारोबार से याकूब जुड़े और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बता दें कि 30 सालों में याकूब कुरैशी के परिवार ने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है।












Click it and Unblock the Notifications