मेरठ: लव मैरिज के 2 साल बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, खेत में दफना दिया शव

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली दिल्ली की महिला की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को लखनऊ से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशादेही पर विवाहिता के शव को जैनपुर गांव के जंगल में एक खेत से बरामद कर लिया है। महिला पिछले 5 दिनों से गायब थी। महिला की मां ने दामाद के खिलाफ अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Recommended Video

    मेरठ: लव मैरिज के 2 साल बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, खेत में दफना दिया शव
    man impaled his wife after two year of love marriage in meerut

    दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

    दिल्ली के थाना हर्ष विहार मंडोली बुध विहार में रहने वाली साबरी बेगम ने थाना हाजा पर शनिवार को अपनी बेटी का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी बेटी सिमरन ने दो साल पहले आमिर पुत्र शाहिद से लव मैरिज की थी। दोनों पति-पत्नी सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में एक मकान में किराए पर रह रहे थे, जबकि युवक के अन्य परिवार वाले पास के गांव जैनपुर में पनीर का काम करते थे।

    25 नवंबर को आखिरी बार हुई थी मां से बातचीत

    साबरी ने बताया था कि उसकी बेटी से उसकी आखिरी बार 25 नवंबर को हुई थी। जिसमें उसने बताया था कि पति उसके साथ ज्यादती कर रहा है और दूसरी शादी करना चाहता है। उसके बाद से उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ जा रहा था। हर्रा स्थित मकान पर भी ताला लटका हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू की तो पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ सुराग मिले। पुलिस तभी से आमिर की धरपकड़ के लिए लगातार लगी हुई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आमिर की लोकेशन ट्रेस कर रविवार को उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिमरन के शव को जैनपुर गांव के पास ही एक खेत में से बरामद कर लिया।

    रात को सोते समय गला दबाकर की हत्या

    इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था। इसी बात को लेकर 25 नवंबर को भी विवाद हुआ और दोनों में हाथापाई हो गई थी, जिसके बाद दोनों सो गए। रात में आमिर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करके शव को गाड़ी में डालकर जैनपुर के गांव के जंगल में ले जाकर दबा दिया। मामले की जांच की सीओ सरधना को सौंपी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+